किशनगंज, सितम्बर 6 -- किशनगंज एक संवाददाता। गणपति पूजा महोत्सव समापन की ओर है। सुबह से गणपति बप्पा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। शाम में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंची थी। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से पूजा पंडाल गुंजायमान हो रहा है। भक्तों एवं शहरवासियों में गणपति पूजा को लेकर उत्साह एवं उल्लास का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को गणपति पूजा महोत्सव का दसवां दिन था। गणपति पूजा में भक्तों की भीड़ अधिक थी। पूजा समापन की ओर होने से शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी लोगों की भीड़ जुट रही है। जहां एक तरफ भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं और गणपति बप्पा के दरबार में मत्था टेक हाजिरी लगा रहे हैं और भगवान गणेश जी से जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गणपति पूजा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.