मैनपुरी, जून 2 -- डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने समान पक्षी विहार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर इको-टूरिज्म गतिविधियों, पर्यटक सुविधाओं और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने वन और राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि विकास योजनाओं में पर्यावरणीय संतुलन एवं वन्यजीव संरक्षण के मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास प्रभावित नहीं होने चाहिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्रामसभा की 2 से 6 हेक्टेयर तक उपलब्ध संभावित भूमि का राजस्व अभिलेखों के आधार पर सत्यापन कराने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसी भूमि को प्राथमिकता दी जाए जहां पर्यटकों की पहुंच सुगम हो और निर्माण के लिए न्यूनतम हस्तक्षेप की आवश्यकता पड़े। पक्षी विहार की अधिसूचित सीमा की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिय...