बांदा, सितम्बर 5 -- बांदा। सवर्ण स्वाभिमान एवं ब्रह्मण महासभा की बैठक महाराणा प्रताप चौक पर होगी। अध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने बताया कि समान नागरिक संहिता को लेकर सात सितंबर को महाराणा प्रताप चौक से पदयात्रा निकाली जाएगी। आयोजित बैठक को लेकर पीले चावल देकर आमंत्रित किया गया है। संयोजक अजय सिंह गौर एवं प्रमुख राजा कृष्णकांत तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह अस्तित्व की जंग है। कामन ला एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण को नैसर्गिक एवं मानवाधिकार बताते हुए अन्याय के विरूद्ध साजिश को समस्त सवर्णों को एकत्र होने की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...