देहरादून, मई 4 -- देहरादून। वोकेशनल ट्रेनर्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार को अपनी मांगों को लेकर गांधी पार्क से सचिवालय कूच किया गया। पुलिस ने कूच में शामिल शिक्षकों को गिरफ्तार कर एकता विहार धरना स्थल पर छोड़ा। व्यवसायिक शिक्षकों ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने, ठेका प्रथा समाप्त करने और वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों सुनवाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई है। कूच में अध्यक्ष तुषार पांडे, सदस्य भूपेंद्र सेमवाल, सुमित सेमवाल, संजय सिंह, आयुष मिंगवाल, इंद्रेश सिंह, राघवेन्द्र कुमार, मिथलेश उनियाल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...