समान कार्य, समान वेतन की नीति कर्मचारियों की जीत
हल्द्वानी, अगस्त 9 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने प्रदेश में समान कार्य, समान वेतन की नीति लागू होने पर खुशी जताई है। रविवार को संगठन की बैठक में वक्ताओं ने इसे कर्मचारियों के संघर्ष की जीत बताया। इस मौके पर संगठन के पूर्व संरक्षक और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि दी गई।रामपुर रोड के निजी बारातघर में संविदा कर्मचारियों के मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की गई। उच्च न्यायालय में नियमितीकरण के लिए दायर वाद की वर्तमान स्थिति के बारे में सदस्यों को बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को वेतन विसंगतियों, सेवा सुरक्षा और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाओं के लिए अपनी लड़ाई को जारी रखना होगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि, महामंत्री मनोज पंत सहित अलग-अलग जिलों से आए प्रतिनिधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.