समान अधिकार की मांग, ट्रांसजेंडर समुदाय ने निकाला प्राइड मार्च
रांची, जुलाई 18 -- रांची, संवाददाता। ट्रांसजेंडर समुदाय ने शनिवार को अटल वेंडर मार्केट से अलबर्ट एक्का चौक तक प्राइड मार्च निकालकर समान अधिकार, सम्मान और सामाजिक स्वीकार्यता की मांग की। इस मार्च में राज्य के विभिन्न जिलों से आए समुदाय के सदस्य हाथों में इंद्रधनुषी झंडे और तख्तियां लेकर शामिल हुए। इससे पहले आयोजित पैनल डिस्कशन में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य चुनौतियों पर चर्चा हुई। उत्थान संस्थान की महंत हिमांशी और अमरजीत नंद गिरि ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्याओं को केवल एड्स कंट्रोल सोसाइटी तक सीमित न रखकर सरकार अलग ट्रांसजेंडर वेलफेयर यूनिट का गठन करे। उन्होंने समाज से भेदभाव समाप्त करने और सरकार से मूलभूत सुविधाओं में समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.