जौनपुर, अप्रैल 5 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। आयोजन नगर के राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज के सभागार में रविवार को हुआ। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.सत्यराम प्रजापति ने की। मुख्य अतिथि ओबीसी महासभा के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष और जय संविधान अंबेडकरवादी मिशनरी एकता के उत्तर प्रदेश प्रभारी आलोक यादव का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान समानता, न्याय और बंधुत्व का मार्ग दिखाता है, इसलिए समाज में एकजुटता जरूरी है। उन्होंने चिंता जताई कि कई बार संविधान में विश्वास रखने वाले लोग भी आपसी विभाजन का शिकार हो जाते हैं, जबकि समय की मांग संगठित होकर आगे बढ़ने की है। उन्होंने पंचायत स...