शामली, जून 25 -- बाबरी। क्षेत्र के गांव हिरणवाड़ा में स्थित बाबा निरंकार की समाधि स्थल पर पशु के अवशेष में हड्डी का टुकड़ा मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।गुरुवार की सुबह निरंकार समाधि स्थल पर रखे तख्त के नीचे एक पशु की हड्डी का टुकड़ा पड़ा मिला। इससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है। प्रारंभिक स्तर पर मामले को तांत्रिक क्रिया या शरारती तत्वों की करतूत से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...