फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 31 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। समाधान समारोह के सफल क्रियान्वयन के लिए शनिवार को जागरूकता शिविर का उद्घाटन किया गया। जनपद न्यायाधीश ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से समाधान समारोह को लेकर अभियान 21,22 और 23 अगस्त को आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत के साथ होगा। समाधान समारोह के इस सफल कियान्यवन के लिए जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत चिन्हित वादों में प्री-सिटिंग वार्ता के माध्यम से पक्षकारों के मध्य सुलह समझौते के आधार पर अधिकाधिक वादों का निस्तारण किया जाना है। इस अभियान की पूर्ति के लिए वादों के चिन्हीकरण, प्री-सिटिंग वार्ताओं के संचालन और वादों के सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण को विभिन्न प्री-सिटिंग बेचों का गठन किया गया है। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने अध...