औरैया, जून 25 -- कस्बा याकूबपुर में गुरुवार को विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान एवं राजस्व वसूली के उद्देश्य से विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विभाग ने बकाया विद्युत बिल के रूप में 1.20 लाख रुपये की वसूली की। शिविर के साथ ही विभागीय टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वाले नौ उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित कर दिए गए। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को समय से बिल जमा करने के लिए जागरूक किया और चेतावनी दी कि बकाया रहने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील करते हुए कहा कि इससे अनावश्यक असुविधा और विद्युत आपूर्ति बाधित होने जैसी स्थिति से बचा जा सकता है। शिविर में अवर अभि...