फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- नूंह, सरसमल। समाधान शिविर में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें परिवार पहचान पत्र, बिजली और राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति और पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने शिकायतें सुनकर अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। शिविर हर सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक लगाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...