उन्नाव, मार्च 16 -- सोनिक। बिजली विभाग की कारस्तानी से बिजली का अधिक बिल आने पर एक युवक गुस्साकर रोड पर लेट गया। आठ माह से समाधान की आश में भटक रहे युवक के सब्र का बांध सोमवार टूटा गया। अधिकारियों की हर बार की तरह अगले दिन आने की बता पर वह रोड पर लेट गया और समाधान न होने तक लेटे रहने की बात कहता कहा। युवक ने कहा कि मेरे अधिक बिल का समाधान जब तक नहीं किया जाएगा मैं लेटा रहूंगा। दही थाना क्षेत्र के दुआ नादौली गांव के रहने वाले राजन सोमवार दोपहर औद्योगिक एरिया स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। अधिक बिल को ठीक कराने कराने पहुंचने के दौरान अधिकारियों ने अपना पुराना रवैया अपनाते हुए उन्हें एक बार फिर वहां से टरकाने की कोशिश की। जिसके बाद वह बीच रोड में ही लेट गए और कहां जब तक मेरा काम नहीं होगा मैं यहां से नहीं हटूंगा चाहे मेरी जान ही क्यों न चली ...