कानपुर, अप्रैल 19 -- कानपुर देहात, संवाददाता। संपूर्ण समाधान दिवस से बिना सूचना के गायब रहने पर डीएम ने सख्त रुख अपना लिया है। बीते दिवस भोगनीपुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस से गायब चार अफसरों में से उन्होंने डीएफओ से स्पष्टीकरण तलब किया है, जबकि अन्य तीन अफसरों से स्पष्टीकरण के साथ ही उनका वेतन रोकने का निर्देश जारी किया है। संपूर्ण समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर भी अफसर गायब रह रहे हैं। इसको लेकर डीएम कपिल सिंह ने सख्ती शुरु कर दी है। बीते शनिवार को भोगनीपुर तहसील के समाधान दिवस से उपायुक्त उद्योग प्रभात यादव, सहायक अभियंता लघु सिचाई मनोज शुक्ल,बलदेव प्रसाद जिला उद्यान अधिकारी के साथ ही प्रभागीय वनाधिकारी अजय कुमार पाण्डेय भी बिना सूचना के गैर हाजिर थे। इसको लेकर डीएम ने डीएफओ से स्पष्टीकरण तलब किया है, जबकि अन्य तीनों अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.