मुरादाबाद, मई 2 -- शनिवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग-अलग विभागों की 82 शिकायतें पहुंची। इनमें से 12 का डीएम अनुज सिंह ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया। डीएम अनुज सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उन्हें शीघ्र निपटाया जाए। एसएसपी मुरादाबाद ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- संपूर्ण समाधान दिवस : 7 तहसील, 306 शिकायतें, मात्र 16 निस्तारित उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों...