शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- शाहजहांपुर। तहसील सदर में शनिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान डीएम, सीडीओ डॉ. अपराजिता और एसपी सौरभ दीक्षित समेत अन्य अफसरों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से सात का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चार लोगों को राशन कार्ड भी वितरित किए गए। डीएम ने आईजीआरएस सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में मौके पर जाकर जांच करने, जीपीएस लोकेशन के साथ फोटो लेने और पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- 380 फरियादियों ने दर्ज करायी शिकायतें, महज 56 का निस्तारण गलत तरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.