लखीमपुर खीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी में आयोजित समाधान दिवस में उस समय माहौल खुशनुमा हो गया जब एक 13 साल का बच्चा शिकायत लेकर पहुंचा। बच्चे का बेबाक अंदाज और उसकी बातों ने डीएम समेत सभी अफसरों का दिल जीत लिया। पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे इस बच्चे की बात सुनकर डीएम भी हंस पड़े। समाधान दिवस में मौजूद इंस्पेक्टर को लेकर भी बच्चे ने तंज किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एक 13 साल का लड़का अपनी फरियाद लेकर सीधे जिलाधिकारी के सामने जा खड़ा हो गया। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र अमिताभ गुप्ता शहर के ईदगाह मोहल्ले का रहने वाला है। अमिताभ ने अपनी समस्या को जिस बेबाक और अनोखे अंदाज में अधिकारियों के सामने रखा, उसने न सिर्फ वहां मौजूद अफसरों का दि...