समाधान दिवस में 105 में सात शिकायत निस्तारित
बिजनौर, मार्च 7 -- धामपुर। तहसील में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया गया। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम स्मृति मिश्रा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान 105 शिकायत दर्ज हुईं। इनमें से मौके पर 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों के निस्तारण को अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में तहसीलदार धनराज सिंह, सीओ अभय कुमार पांडे, नायब तहसीलदार राजकमल किशोर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.