संतकबीरनगर, मार्च 8 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले की तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तीनों तहसीलों में 103 मामलों आए। इनमें से 18 का मौके पर निस्तारण हुआ। 14 मामले में मौके के निरीक्षण के लिए टीमें भेजी गईं। जिलाधिकारी आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीणा ने धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई की। शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया।शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुला कर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद व अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्द...