प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- कुंडा,संवाददाता। कोतवाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में स्मार्ट मीटर की शिकायत लेकर महिलाएं पहुंच गईं। महिलाओं का आरोप रहा कि स्मार्ट मीटर से लोग परेशान हैं, बिजली कट जाती है लोग परेशान होते हैं। कुंडा कोतवाली में शनिवार को एसडीएम वाचस्पति सिंह सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुन रहे थे। तभी पलरा बरई गांव की एक दर्जन से अधिक महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि घरों में लगे पुराने मीटर निकालकर विभाग ने नया प्रीपेड मीटर लगा दिया है। जिसमें अत्यधिक बिल आ रहा है। जिसे हम गांव वासी प्रीपेड मीटर के बिजली का बिल भुगतान करने में असमर्थ हैं। आरोप रहा कि आए दिन घर की बिजली कट जाती है। जिससे बिजलीकर्मी अवैध वसूली कर रहे हैं। जिससे वह लोग काफी परेशान हैं। मेहनत मजदूरी कर किसी तरह पर...