समाधान दिवस में विवाहिता ने लगाई न्याय की गुहार
शामली, सितम्बर 26 -- बाबरी। थाना बाबरी में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में हिरणवाड़ा निवासी विवाहिता चंचल पत्नी अंकित पहुंची और ससुराल पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चंचल का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते हैं और उसे परेशान किया जाता है। मामले को लेकर विवाहिता ने समाधान दिवस में अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.