बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थानों पर राजस्व टीम और पुलिस बल की उपस्थिति में फरियादियों की शिकायतों को सुना गया। इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, रास्ता-नाली की शिकायतों की भरमार रही। कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हुआ तो शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। वाल्टरगंज थाने पर कुल नौ मामले आए, सभी राजस्व से संबंधित रहे। इनमें से एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष में टीमें गठित कर निस्तारण का आदेश दिया गया। लालगंज थाने पर नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह और प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व के 10 व पुलिस के दो मामले आए। राजस्व के चार मामले मौके पर निस्तारित कर दिए गए और...