बलिया, जून 6 -- बेल्थरारोड। संपूर्ण समाधान दिवस में एक महिला ने जमीन से जुड़े विवाद को लेकर जिलाधिकारी के सामने पहुंचकर पत्रक दिया। उचित समाधान नहीं मिलने पर तहसील सभागार में जिलाधिकारी के सामने ही जबरदस्त हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि डीएम ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही और तेज आवाज में चिल्लाती रही। महिला ने स्थानीय लेखपाल एवं अन्य राजस्व अधिकारियों पर अनियमितता का आरोप लगाया। डीएम और अन्य अधिकारियों ने नक्शा मांगकर देखा और मामले के निस्तारण का भरोसा दिलाया। महिला को शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- रास्ते पर बंधी भैंस और विधवा की जमीन पर कब्जे की शिकायत पहुंची डीएम तक हालांकि 'हिन्दुस्तान' उसकी पुष्टि नहीं करता है...