शामली, फरवरी 28 -- शासन के निर्देशानुसार थाना भवन थाने में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भवन क्षेत्र अधिकारी जितेंद्र सिंह यादव ने की। समाधान दिवस पर भू विवाद संबंधी कुल पंचायत शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित हल्का लेखपाल को पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर जांच कर निस्तारण करने के आदेश दिए गए। समाधान दिवस के दौरान पहुंचे ट्रेफिक सीओ श्याम सिंह ने कहा कि नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके आए दिन वाहन चालकों के लापरवाही से दुर्घटनाएं हो रही है। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शासन की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि पीड़ि...