समाधान दिवस में प्यासे रहे फरियादी, पेयजल व्यवस्था की खुली पोल
कौशाम्बी, जून 20 -- सिराथू तहसील परिसर में डीएम के मौजूद रहने के बावजूद एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पेयजल व्यवस्था की हकीकत उस वक्त खुलकर सामने आई जब प्यास से परेशान फरियादी मार्केट से बोतल का पानी खरीदकर पीने को मजबूर दिखे। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में एक ओर डीएम डॉ. अमित पाल फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी और उमस के बीच फरियादी पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। भीषण गर्मी के चलते तहसील पहुंचे फरियादियों को प्यास लगना लाजिमी है। तहसील परिसर में लगे वाटर कूलर, पानी की टंकी और आरओ कैंपर सब शोपीस बने रहे। नलों में पानी नहीं आने से बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आए फरियादियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई फरियादियों को प्यास बुझाने के लिए बाहर से बोतलबं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.