प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 2 -- प्रतापगढ़। सदर तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सीआरओ अजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुआ। कुल 120 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई, इसमें से पांच शिकायत का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। शेष शिकायतें सम्बंधित विभाग प्रमुखों को हस्तांतरित कर निर्धारित समय के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा, तहसीलदार अनिल कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संपूर्ण समाधान दिवस : 7 तहसील, 306 शिकायतें, मात्र 16 निस्तारित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...