मिर्जापुर, मार्च 23 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम के समक्ष 41 मामले आए। उन्होंने पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया। वहीं शेष मामलों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों के अफसरों को सौंप दिए। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही एसडीएम सदर गुलाब चंद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...