कन्नौज, जून 6 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सदर और तिर्वा तहसीलों में कुल 323 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन इनमें से केवल 30 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष 293 प्रकरणों को जांच और कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। तहसील सदर में समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 142 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 12 मामलों का मौके पर समाधान किया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 153...