औरैया, मई 9 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली औरैया में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद और अवैध कब्जे से संबंधित पहुंचीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर फरियादियों से आवेदन पत्र लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी, हल्का इंचार्ज और लेखपालों को निर्देशित किया कि शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच की जाए और निर्धारित समय सीमा में नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। डीएम बृजेश कुमार ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यह प्रयास होना चाहिए कि दोनों पक्ष संतुष्ट रहें, जिससे विवाद का...