हमीरपुर, मार्च 14 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के श्री गायत्री गंगा घाट में चल रहे ध्वस्तीकरण का मामला 16वें दिन समाधान दिवस में पहुंचा। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि अगर बगैर टेंडर प्रक्रिया के नगर पंचायत कार्य करा रही थी तो अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाए अन्यथा सुंदरीकरण को ढहाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कस्बे के श्री गायत्री गायत्री गंगा घाट में नगर पंचायत की ओर से सुंदरीकरण का कार्य जा रहा है। इसको कस्बे के निशांत सिंह ने गत 26 फरवरी को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया था। घटना के 16वें दिन कस्बे के समाजसेवी ओमप्रकाश उर्फ मधु महाराज सहित एक दर्जन तपोभूमि के भक्तों ने समाधान दिवस में पहुंचकर मामले की शिकायत करते हुए स्पष्ट किया है कि अगर नगर पंचायत नियम विरुद्ध टेंडर आ...