औरैया, दिसम्बर 13 -- अजीतमल(औरैया)। कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी इंद्र मणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, राजस्व से जुड़ी समस्याएं, पुलिस से संबंधित शिकायतें और सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मामलों का मौके पर निस्तारण संभव है, उन्हें तत्काल निपटाया जाए, जबकि शेष प्रकरणों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।...