कौशाम्बी, मार्च 14 -- सैनी थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसके बाद अधिकारीद्वय ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान कुल चार प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की जांच कर जल्द से जल्द निष्पक्ष तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सिराथू भैया संतोष कुमार सिंह, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के साथ राजस्व टीम मौजूद रहे। जनपद के कई केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित ह...