फिरोजाबाद, मई 9 -- फिरोजाबाद,। शनिवार को नसीरपुर थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया। डीएम और एसएसपी ने बारी-बारी से फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रदेश सरकार के मंशानुसार जन-शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में पहुंचे डीएम-एसपी, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देशराजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें समाधान दिवस के दौरान राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित दो दर्जन से अधिक मामले आए। जिनमें सर्वाधिक संख्या भूमि विवाद और अवैध कब्जों से जुड़ी रही। ग्राम गुढ़ा निवासी रामश्री पत्नी श्री रामप्रकाश ने शिकायत की कि विपक्षीगणों द्वारा उनके मकान पर बाउंड्रीवाल निर्माण में अवैध रूप से बाधा उत्पन्न की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम संतोष कुमार शर्मा ने एसडीएम सिरसा...