गंगापार, मई 16 -- शनिवार को बारा तहसील सभागार में एसडीएम बारा डा गणेश कनौजिया की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय की स्थापना का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया। कुछ अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में ही एसीपी न्यायालय खोलने को लेकर भी शिकायती पत्र दिया। बारा एसोसिएशन बारा के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार यादव, मंत्री अनिल मिश्रा, कौशल त्रिपाठी आदि ने राज्यपाल को संबोधित शिकायती पत्र के माध्यम से ग्राम न्यायालय व एसीपी न्यायालय की मांग को दोहराया। बरेठिया जारी निवासिनी किरन देवी बिंद ने शिकायती पत्र दिया कि ग्राम पंचायत में सरकारी‌ तालाब और उनकी भूमिधरी भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है।उस पर से अविलंब कब्जा हटाया जाए। विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरी कला निवासी वीरभद्र कोल ने पुनः शिकायती पत्र दिया कि तीन...