देवरिया, मई 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाएं प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचनी चाहिए। डीएम ने जनपद, तहसील एवं ब्लॉक स्तर अधिकारियों को एक-एक टीबी मरीज गोद लेने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने, प्रत्येक ब्लॉक में 50 आयुष्मान कार्ड धारकों के उपयोग का सत्यापन कराने कर निर्देश दिया। जिससे पता चले कि लाभार्थियों को कौन सी बीमारी थी और उपचार में कितना खर्च हुआ। आयुष्मान योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर हुए खर्च का भी ब्यौरा तलब किया। उन्होंने तहसील दिवस एवं थाना दिवस में आयुष्मान कार्ड शिविर लगाकर लोगों को योजना...