चंदौली, मई 24 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया गया। समाधान दिवस में कुल 123 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 21 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 102 प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को जांच एवं कार्रवाई के लिए भेज दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। विशेष रूप से जमीन संबंधी विवादों के मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच करे और दोनों पक्षों की मौजूदगी में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे। यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस में पहुंचे डीएम-एसपी उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर आईजीआर...