सहारनपुर, मई 23 -- चिलकाना, संवाददाता। चिलकाना थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में 11 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि छह समस्याओं का समाधान नहीं हो सका, जिससे फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। समाधान दिवस में एएसपी सिमरन सिंह ने पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्राम पटनी निवासी राजेश देवी पत्नी स्वर्गीय जयपाल सिंह ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि कुछ किसानों ने उनके खेत तक जाने वाली चकरोड पर कब्जा कर लिया है, जिससे आने-जाने में परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- फरियादियों को बार-बार न लगवाएं चक्कर, गांव-गांव जाकर करें समाधान:...