हाथरस, सितम्बर 26 -- सहपऊ। कोतवाली परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में सीओ के पहुंचने के समय केवल एक लेखपाल के मौजूद मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी राजस्व कर्मियों को समय से समाधान दिवस में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित लेखपालों के विरुद्ध उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा।समाधान दिवस में नगर पंचायत का भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। इस पर भी अधिकारियों ने नाराजगी जताई और संबंधित विभाग के कर्मचारियों को समाधान दिवस में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश के कारण नहीं पहुंचे फरियादी शनिवार को समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित कुल दो शिका...