इटावा औरैया, जून 6 -- सैफई। तहसील सैफई में समाधान दिवस में ज्यादातर शिकायतें जमीनी विवाद की आईं। यहां विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 37 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने अधिकारियों से कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निस्तारण में विलम्ब के कारण का भी उल्लेख किया जाये। इसके साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाये। उन्होंने कहा कि अधिकारी सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई की। यह भी पढ़ें- सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदन का पांच दिनों में करें निष्पादन उन्होंने थानाध्यक्षों ...