समाधान दिवस में अवैध कब्जे के मामलों की भरमार
शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर। जनपद में शुक्रवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी एक साथ मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने सिंधौली में शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद, जल निकासी और रास्तों से जुड़े मामलों की शिकायतें सबसे अधिक सामने आईं। अधिकारियों ने एक-एक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी ग्रामीण ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.