एटा, मई 2 -- तहसील समाधान दिवस के दौरान बार एसोसिएशन अलीगंज के अधिवक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। अधिवक्ताओं ने एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश को ज्ञापन सौंपते हुए लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की साथ ही तहसील प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का कहना था कि पूर्व में भी तहसील से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं हो सका है। ज्ञापन में दाखिल-खारिज, वरासत संशोधन, आदेशों के समय पर पारित न होने और कंप्यूटर फीडिंग में देरी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इसी दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर के बाहर तहसील प्रशासन का पुतला फूंका और समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करो जैसे नारों के साथ जोरदा...