कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- सदर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम आकाश सिंह व सीओ शिवांक सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आई 34 शिकायतों में चार का अधिकारीद्वय ने मौके पर निस्तारण कर दिया। मंझनपुर तहसील में शनिवार को समाधान दिवस एसडीएम आकाश सिंह की अध्यक्षता व सीओ शिवांक सिंह की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए चार का मौके पर निस्तारण किया। बाकी की शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारीद्वय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। राजस्व के मामलों का निराकरण कराने के लिए राजस्व व पुलिस की टीम को संयुक्त रूप से कार्य करते हुए समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...