हरदोई, फरवरी 28 -- कछौना। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में आधा दर्जन फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। सीओ प्रवीण कुमार यादव ने नायब तहसीलदार व राजस्व टीम के साथ मिलकर जनसमस्याएं सुनीं। प्राप्त शिकायतों में अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। अधिकारियों ने संबंधित टीमों को शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सीओ ने एक प्रकरण का मौके पर ही समाधान कराते हुए फरियादी को राहत दिलाई। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अमित सिंह, उप निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्र के लेखपाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.