समाधान दिवस पर शिकायते 10, निस्तारण शून्य
गंगापार, अप्रैल 25 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। थाना परिसर करछना में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में राजस्व से जुड़ी शिकायतें सर्वाधिक रहीं। कुल 10 शिकायतों में से आठ जमीन संबंधी तथा दो पुलिस से संबंधित मामले दर्ज किए गए। फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, लेकिन किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।अध्यक्षता उपजिलाधिकारी भारती मीणा ने की। उन्होंने राजस्व से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान नायब तहसीलदार संतोष यादव, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम सहित राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मचारी तथा फरियादी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- चार में एक शिकायतों का मौके पर निस्तारण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.