मिर्जापुर, मार्च 28 -- मिर्जापुर। जिले के थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की फरियाद सुनी। मौके पर मात्र 11 मामलों का निस्तारण किया गया। जबकि शेष मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को रवाना किया गया है। थाना समाधान दिवस पर अधिकतर मामले भूमि विवाद, मारपीट, पारीविरिक और कब्जे से जुड़े रहे। क्षेत्राधिकारी सिटी विवेक जावला ने कटरा कोतवाली में फरियादियों की फरियाद सुनकर निस्तारण कराने का काम किया। इसी प्रकार अन्य थानों पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्या सुनी। वहीं लालगंज में तहसीलदार दीक्षा पांडे ने समस्या सुनी। कुल आठ मामले आए। इसमें एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका। तहसीलदार ने पुलिस और राजस्व टीम को मौके पर भेज कर निस्तारण क...