देवरिया, मार्च 8 -- बरहज। तहसील सभागार में शनिवार मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। दिवस में 32 शिकायतें आई। आई शिकायतों में जिसमे राजस्व के 18, पुलिस के 7, विकास के 3, खाद एवं रसद विभाग के दो व अन्य विभागों के 3 मामले रहे। जिसमें पांच मामले का निस्तारण हो सका।इस दौरान उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार अरुण कुमार, ईओ निरुपमा प्रताप सहित राजस्व कर्मी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...