प्रयागराज, मई 9 -- समाधान दिवस पर थाने में सुनवाई के दौरान लोगों ने तमाम जमीनों पर कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अफसरों को निर्देश दिया कि वो क्षेत्रों में जाकर जमीनों को कब्जा मुक्त कराएं। जिसके बाद फूलपुर तहसील में सराय इनायत क्षेत्र लालपुर क्षेत्र, रिठैया, जेपुर, कुतुबपट्टी आदि क्षेत्रों में भूखंडों को कब्जामुक्त कराया गया। वहीं, सोरांव तहसील में एसडीएम के नेतृत्व में पूरनपुर परगाना, अकबरपुर सरायदीना परगना, सिकंदरपुर परगना में, कोरांव में पांच स्थानों पर, करछना में नौ स्थानों पर, मेजा में छह स्थानों पर जमीनों को कब्जा मुक्त कराया गया। इस दौरान कई हेक्टेयर जमीन से कब्जा हटाया गया। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में पहुंचे डीएम-एसपी, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश डीएम ने सभी अफसरों को निर्द...