प्रयागराज, जून 26 -- 15 जून को तहसील हंडिया में थाना उतरांव के ग्राम थलुमा में राजस्व टीम पर हुए हमले में लेखपाल व कानूनगो पर दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में लेखपाल संघ शनिवार को समाधान दिवस (थाना दिवस) का बहिष्कार करेगा। जिलामंत्री अवनीश पांडेय ने बताया कि सरकारी कार्य करने में अगर लेखपालों के खिलाफ मुकदमा होगा तो ऐसी स्थिति में कोई भी लेखपाल सरकारी कार्य करने में असमर्थ रहेगा। जिले के सभी पदाधिकारियों ने बैठक कर समाधान दिवस का बहिष्कार का निर्णय लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...