मऊ, मार्च 8 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के समस्त तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें से 11 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। इसके अलावा दो शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमों का गठन कर मौके पर भेजा। जनसुनवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिक शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। मधुबन संवाद के अनुसार जनसुनवाई में दुबारी के अखिलेश सिंह, जयनारायण सिंह, बृंदा सिंह आदि किसानों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाया कि दुबारी साधन स...