सहारनपुर, दिसम्बर 20 -- शनिवार को तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 27 समस्याएं आई। जिनमें से मौके पर मात्र 2 समस्याओं का ही निस्तारण किया गया। एसडीएम ने समस्याओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओ के शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। शनिवार को तहसील मुख्यालय पर एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें आपूर्ति विभाग 05, पुलिस विभाग 03,ब्लॉक विकास विभाग 02, चकबंदी विभाग 01, बाकी बची राजस्व विभाग की 16 समस्याएं आई। एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने समस्याओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। .

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...