कौशाम्बी, मई 9 -- सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले भर के थानों में कुल 78 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सबसे अधिक 67 मामले भूमि विवाद से जुड़े रहे, जबकि 11 शिकायतें अन्य विवादों की थीं। पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कई मामलों की जांच की और मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 13 फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित टीमों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कई मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया ताकि विवादों का निष्पक्ष समाधान कराया जा सके। यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस पर सुनी गईं शिकायतें यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस पर सुनी गई शिकायतें यह भी पढ़...